रस्सी कूदने के फायदे

रस्सी कूदने के फायदे (sportskeeda Hindi)
रस्सी कूदने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर कोई फिट रहना चाहता है, जिसके लिए लोग योग एक्सरसाइज और जिम का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों के पास समय की कमी होती है, जिसकी वजह से वह घर से बाहर नहीं जा पाते। तो ऐसे में आप घर पर ही रस्सी कूदकर अपने आपको फिट रख सकते हैं। रस्सी कूदने से शरीर का रक्‍त संचार (Blood Circulation) बेहतर होता है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं रस्सी कूदने के फायदों के बारे में।

youtube-cover

रस्सी कूदने के फायदे : Rassi Kudne Ke 6 Fayde In Hindi

दिल की सेहत के लिए -

रस्सी कूदने से दिल की सेहत को लाभ मिलता है। दरअसल, रस्सी कूदने से हृदय यानि दिल की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। रस्सी कूदने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो ब्लड को पंप करने के लिए जरूरी होता है।

कैलोरी बर्न करने के लिए -

लोगों का बढ़ता मोटापा परेशानी का कारण बन रहा है। इसे दूर करने के लिए रस्सी कूदना लाभकारी हो सकता है। क्योंकि इससे शरीर से कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। जो वजन कम करने में मदद करता है।

थकान से छुटकारा मिलता है -

लगातार काम करने से व्यक्ति थका हुआ महसूस कर सकता है। ऐसे में रस्सी कूदने से आप अपनी सहनशक्ति में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। जितना अधिक आप नियमित रूप से स्किपिंग करते हैं, उतना ही आपकी सहनशक्ति बढ़ती है। लगातार स्किपिंग रेंज का अभ्यास थकान से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए -

शारीरिक गतिविधि का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जो लोग ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, उनमें डिप्रेशन (अवसाद) के लक्षण नजर आ सकते हैं। वहीं, रस्सी कूदने से शरीर की गतिविधि होती है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत मददगार होती है।

जोड़ों के लिए लाभदायक -

रस्सी कूदने से व्यक्ति के शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इससे शरीर के टखने, घुटने, कूल्हे और कंधों के जोड़ों की गतिविधि में तेजी आती है।

बोन डेंसिटी में सुधार होता है -

आजकल कई लोग ऑस्टियोपोरोसिस और उससे संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं। इस अवस्था में हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि जरा-सा झटका लगने पर भी टूट सकती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचने के लिए रस्सी कूदने को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now