पिस्ता खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान

पिस्ता खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिस्ता खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिस्ता का सेवन करने से वजन से लेकर रक्तचाप तक नियंत्रित रहता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई और परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि पिस्ता कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। लेकिन पिस्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं पिस्ता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

पिस्ता खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान-7 Benefits And Side Effects Of Eating Pistachios In Hindi

पिस्ता खाने के फायदे

1- अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिस्ता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

2- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पिस्ता में एंटी ओबिसिटी प्रॉपर्टीज होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। क्योंकि पिस्ता में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है।

4- अगर आप पिस्ता का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

5- अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

6- अगर पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) और दांत (Teeth) मजबूत होते हैं। क्योंकि पिस्ता कैल्शियम से भरपूर होता है।

7- पिस्ता का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पिस्ता खाने के नुकसान

1- पिस्ता के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है।

2- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

3- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now