प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई समस्याएं दूर करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन कई लोग प्रेग्नेंसी में दही खाने से (is yoghurt good for pregnant woman) परहेज करते हैं। क्योंकि कई लोगों को लगता है कि दही खाने से उन्हें या फिर भ्रूण में समस्या हो सकती हैं। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी में दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे : Benefits Of Curd During Pregnancy In Hindi

1 . गर्भावस्था के दौरान एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर दही का सेवन करते हैं, तो यह पाचन से जुड़ी परेशानी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2 . प्रेग्नेंसी के समय में दही का सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल हो सकता है।

3 . दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाएं और भ्रूण के विकास के लिए काफी फायदेमंद है।

4 . प्रेग्नेंसी में कई महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित होती हैं। ऐसे में दही खाना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि दही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

5 . इम्यूनिटी बूस्ट करने में दही काफी फायदेमंद हो सकता है।

6 . शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक समस्याओं को कंट्रोल करने में भी दही काफी फायदेमंद है।

7 . मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए दही का सेवन लाभकारी होता है।

8 . स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होती है।

9. वजन को सही रखने के लिए लाभकारी होता है दही।

प्रेग्नेंसी में महिला को दही कब खाना चाहिए -

जब कोई महिला अपनी प्रेग्नेंसी के पहले तिमाही first trimester में होती है, तो उस समय उसके लिए दही का सेवन लाभकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दही में कैल्शियम भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो शिशु के विकास के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही का सेवन बच्चे के पूरे यानि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में एक दिन में कितना खाना चाहिए दही (How much yogurt should a pregnant woman eat a day?)

प्रेग्नेंसी के समय दिन में महिला को कितनी मात्रा में दही खानी चाहिए, इसका उत्तर दही की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। अगर आप सभी पोषक तत्वों से भरपूर आहार और प्रोबायोटिक्स के साथ अच्छी क्वालिटी का दही खा रहे हैं, तो ऐसे में एक दिन में तीन छोटी कटोरी दही खा सकती हैं। यानी प्रेग्नेंसी में आप पूरे दिन 200 से 300 ग्राम दही का सेवन कर सकते हैं। यह प्रेग्नेंसी में महिला के लिए बिल्कुल सुरक्षित हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now