सहजन के सेवन से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

सहजन के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन यानि की मोरिंगा का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सहजन को लोग कई प्रकार से खाते हैं। लोग इसकी सब्जी, चटनी और सलाद बना कर खाते हैं। तो, वहीं सहजन की पत्तियों और फूलों का भी लोग कई प्रकार से इस्तेमाल करते हैं। सहजन की फली, पत्तियां और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सहजन का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि सहजन कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्‍फोरस और जिंक के साथ-साथ एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन सहजन खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सहजन खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

सहजन के सेवन से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Advantages And Disadvantages Of Eating Drumstick In Hindi

सहजन खाने के फायदे

1- सहजन में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सहजन का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

2- अगर आप नियमित रूप से सहजन का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

3- सहजन का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है।

4- सहजन में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका नियमित सेवन करने से शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

5- सहजन एंटी ओबेसिटी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको सहजन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसका सेवन मोटापा को कम करने में मदद करता है।

6- अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज सहजन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

7- सहजन मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। सहजन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

8- सहजन एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटी गुणों से भरपूर है, जो आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सहजन का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है।

9- सहजन आयरन (Iron) से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सहजन का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया जैसे रोगों का खतरा कम होता है।

सहजन खाने के नुकसान

1- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सहजन का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।

2- जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या है उन्हें सहजन का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now