सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर घर में अजवाइन (Ajwain) का सेवन किया जाता है। अजवाइन में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे तत्व पाय जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। अजवाइन के सेवन से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर रखने में मदद करता है। जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे।

youtube-cover

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे : Ajwain Benefits on an Empty Stomach in Hindi

पेट की बीमारी से छुटकारा -

अगर आप खाली पेट अजवाइन का सेवन करते हैं तो इससे पेट की कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके सेवन से पेट दर्द, गैस, उल्टी,एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलती है। वहीं अगर किसी का डाइजेशन खराब है तो इसे सही करने के लिए अजवाइन से अच्छा कुछ नहीं है। इसके साथ ही अजवाइन का सेवन सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद होता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दी जुकाम में बहुत लाभकारी होता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद -

अजवाइन का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर की चर्बी घटती है। इसके साथ आप खाली पेट अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा -

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के समय पेट और कमर में दर्द होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं इसके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि अजवाइन की तासीर गर्म होती है और अगर ब्‍लड फ्लो ज्‍यादा हो तो इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।

गठिया में फायदेमंद -

जिन लोगों को गठिया का रोग हो, उनके लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद है। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है। वहीं आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया रोग में मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now