शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम के फायदे

शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम के फायदे (sportskeeda Hindi)
शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम के फायदे (sportskeeda Hindi)

बादाम (almonds) ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। बादाम में हेल्दी फैट, एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन, खनिज, प्रोटीन फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम रहता है। ये शुगर को कंट्रोल करता है। विटामिन ई से भरपूर बादाम बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। आप बादाम का सेवन स्नैक्स के रूप में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बादाम का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

youtube-cover

शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम के 4 फायदे : Almond Benefits In Sugar In Hindi

बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करता है : बादाम खाने से रेड ब्लड सेल्स में विटामिन ई का स्तर बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा भी कम होता है। हर दिन मुट्ठी भर बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल के विकास के जोखिम से भी बचा सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए रात में बादाम को पानी में भिगोकर सुबह के समय खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

दिल को सेहतमंद रखता है : बादाम का सेवन करने से दिल सेहतमंद रहता है। बादाम ब्लड प्रेशर को कम करता है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। जिससे दिल की सेहत सही बनी रहती है।

शुगर को कंट्रोल करता है : बादाम का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। बादाम खाने से इंसुलिन उत्पादन का स्तर बेहतर होता है। इसलिए रोजाना 4 बादाम का सेवन करके शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। 60 ग्राम तक रोजाना बादाम का सेवन ब्लड शुगर लेवल में कमी लाता है। 60 ग्राम बादाम खाने से डायबिटीज रोगी के ब्लड शुगर स्तर में 0.6 की कमी होती है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है : रोजाना बादाम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं अगर किसी के शरीर में मैग्नीशियम की कमी है तो उसे बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

1 दिन में कितने बादाम खाएं

स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाने चाहिए, यानी करीब 56 ग्राम बादाम आप एक दिन में खा सकते हैं। 4 साल से बड़े बच्चों को आप दिन में 3-4 बादाम भिगोकर खिला सकते हैं।

बादाम खाने का सही समय

वैसे तो बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो चाय के वक्त भी बादाम खा सकते हैं। अगर आपको सुबह के समय वक्त नहीं मिला तो शाम को स्नैक्स में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं।

बादाम खाने का सही तरीका

बता दें, बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में हर किसी को भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप बादाम को छीलकर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं। सर्दियों में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now