दूध में छुहारा उबालकर खाने के 7 अद्भुत फायदे

दूध में छुहारा उबालकर खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में छुहारा उबालकर खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध और छुहारा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग दूध और छुहारा का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में छुहारा उबालकर सेवन किया है। दूध में छुहारा उबालकर खाना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, खून की कमी दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दूध में छुहारा उबालकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में छुहारा उबालकर खाने के 7 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Eating Dry Dates Boiled In Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध में प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

छुहारा में पोषक तत्व- छुहारा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी, कॉपर, जिंक, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।

दूध और छुहारा के फायदे

कमजोरी करे दूर

अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको दूध में छुहारा उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जावान (Energetic) रखने में मदद करता है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, तो आपको दूध में छुहारा उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को बढ़ाने (Weight Gain) में सहायक होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोरी हो सकती है, ऐसे में अगर आप दूध में छुहारा उबालकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम अधिक होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में छुहारा उबालकर खाते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को बेहद लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी अधिक होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको दूध में छुहारा उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन अधिक होता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप दूध में छुहारा उबालकर सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको दूध में छुहारा उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now