अंकुरित अलसी खाने के 6 अद्भुत फायदे

अंकुरित अलसी खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित अलसी खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित अलसी का सेवन किया है। अंकुरित अलसी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अलसी को अंकुरित कर के खाने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। अंकुरित अलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर वजन तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित अलसी विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, फॉस्फोरस पोटैशियम, जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित अलसी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंकुरित अलसी खाने के 6 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Eating Sprouted Flaxseed In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप अंकुरित अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

अंकुरित अलसी पोटेशियम से भरपूर होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अंकुरित अलसी का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अंकुरित अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को तेजी से कम (Weight Loss) करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अंकुरित अलसी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अंकुरित अलसी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अंकुरित अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now