बच्चों के भी झड़ रहे हैं बाल? जानें उपचार

बच्चों के भी झड़ रहे हैं बाल? जानें उपचार
बच्चों के भी झड़ रहे हैं बाल? जानें उपचार

आजकल बच्चों के झड़ते बाल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। छोटे से छोटे बच्चों के बाल झड़ने लगे हैं, जो हर किसी की परेशानी का कारण बन गया है। बाल झड़ने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि बच्चे में ऐसी क्या समस्या है कि उनके कम उम्र में ही बाल झड़ रहे हैं। अगर इस समस्या को तुरंत जान लिया जाए, तो कम उम्र में ही झड़ते बालों से निजात पाया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताएंगे, जिससे बच्चों के बाल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं।

बच्चों के भी झड़ रहे हैं बाल? जानें उपचार Are children also losing hair? Know the treatment

खानपान पर ध्यान - आजकल बच्चे बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन करने लगे हैं, जिससे उनकी सेहत पर खराब प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे का खानपान पर सुधार करेंगे, तो बाल झड़ने की इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बच्चों को घर का खाना खिलाएं। ऐसी चीजों का सेवन करवाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स हो।

मीठी चीजों का सेवन कम करें - बच्चों को चॉकलेट काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ये एक बहुत बड़ा कारण है बालों के झड़ने का। इसलिए ये जरूरी है कि बच्चों को चॉकलेट का सेवन कम से कम करने दें। न सिर्फ चॉकलेट बल्कि अगर आपका बच्चा मीठी चीजें खाने का शौकीन है, तो उसके गुड़ या खजूर से रिप्लेस करें।

आर्गेनिक शैम्पू और तेल का इस्तेमाल - बच्चों की त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में अगर आप ठोस शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल झडने की समस्या हो सकती है। इसलिए बच्चों के लिए आर्गेनिक शैम्पू और तेल का ही इस्तेमाल करवाएं। जिससे उनकी त्वचा पर किसी भी तरह का रिएक्शन हो।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now