रात को इन खाने की चीजों से करें परहेज, बढ़ा सकती हैं आपका वजन

रात को इन खाने की चीजों से करें परहेज, बढ़ा सकती हैं आपका वजन
रात को इन खाने की चीजों से करें परहेज, बढ़ा सकती हैं आपका वजन

डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि रात में हल्का खाना चाहिए। जिससे खाना आराम से पच सके और इससे शरीर को कोई नुकसान न हो। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता है। क्योंकि लोग रात में काम करके घर आते हैं, जिसके बाद वे अच्छा खाना पसंद करते हैं। लेकिन रात में हमें सभी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि खाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन रात में करने से सेहत पर खराब असर पड़ता है। आज आपको हम इस लेख में इसी बात की जानकारी देंगे कि रात में किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

रात को इन खाने की चीजों से करें परहेज, बढ़ा सकती हैं आपका वजन Avoid these food items at night, can increase your weight in hindi

तला हुआ खाना (Fried food) - रात में अगर आप तला हुआ खाना खाने के आदी हैं, तो इस आदत को छोड़ दें। ऐसा करने से आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। तला हुआ खाना फैट को बढ़ाता है और जब फैट बढ़ता है, तो वजन भी बढ़ जाता है। इसलिए आप रात में भूलकर भी न खाएँ।

फास्ट फूड का सेवन न करें (Fast food) - ज्यादातर लोगों को रात में फास्ट फूड खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन अगर आपको भी ऐसी कोई आदत है, तो इसे रात में न खाते हुए दिन में खाएँ। क्योंकि रात में फास्ट फूड का सेवन करने से ये पचने में समय लेता है। रात में हम किसी भी तरह की फिजिकल एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिससे खाना पचने की जगह, आपकी बॉडी में फैट को बनाता है। इसलिए रात में भूलकर भी फास्ट फूड का सेवन न करें।

आइसक्रीम का सेवन न करें (Icecream) - गर्मियां भी आ रही हैं और लोगों रात में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने की तलब होती है। अगर आपको भी आइसक्रीम खाने की तलब होती है, तो इसे रात में खाने की जगह सुबह इसका सेवन करें। रात में ज्यादा स्वीट खाने से आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ता है।

सोडा या पैक्ड फ्रूट जूस (Soda and packed food) - फ्रूट जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करने की जगह, ताजे फलों का जूस ज्यादा फायदेमंद होता है। रात के समय पैक्ड फ्रूट जूस या सोडा वाली चीजों का सेवन करने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इन पेय पदार्थों में एडेड शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में ये आपमें मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। खासकर बच्चों को इन चीजों से दूर रखना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए ताजे फलों के जूस का सेवन किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now