प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे

प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे (sportskeeda Hindi)
प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्भावस्था के दौरान महिला को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की बेहद जरूरत होती है। इससे महिला का शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चे का भी अच्छे से विकास होता है। गर्भावस्था के दौरान जौ का पानी पीने से कई लाभ मिलते है। जौ के पानी में फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। साथ ही इसमें जिंक, विटामिन बी6, फोलेट, राइबोफ्लेविन और कैलोरी की मात्रा भी पाई जाती है। प्रेग्नेंसी में इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या और डायबिटीज को कम करने में मदद मिलती है। जानते हैं प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने के फायदे।

youtube-cover

प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे : barley water benefits during pregnancy in hindi

1. जौ के पानी में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बच्चे के विकास के लिए आवश्यक होती हैं।

2. जौ फाइबर से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या में भी आराम मिलता है।

3. जौ में नियासिन होता है, जो रक्त के थक्के जमने में भी मददगार होता है।

4. जौ के पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

5. जौ में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और कॉपर गर्भावस्था के दौरान रक्त वाहिकाओं, हड्डियों और जोड़ों को लचीला बनाए रखने में मदद करता है।

6. सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से पेट में ऐंठन, जलन और मतली की समस्या नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now