दही का शरबत पीने के फायदे

दही का शरबत पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
दही का शरबत पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग दही का सेवन करना पसंद करते हैं। इससे सेहत को बहुत लाभ मिलता है। वही, कुछ लोग गर्मी में दही की लस्सी बनाकर, तो कुछ इसकी मसालेदार छाछ बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी दही का शरबत का सेवन किया है। जी हां दही का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। तो चलिए जानते हैं दही का शरबत पीने के फायदे।

youtube-cover

दही का शरबत पीने के फायदे : Benefit Of Dahi Sarbat In Hindi

पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है -

गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट फूलना, कब्ज और दस्त होना बहुत आम है।ऐसे में पाचन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए दही का शरबत पीना फायदेमंद होता है। दही में जीवित जीवाणु होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। इससे कब्ज, पेट फूलना जैसी पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है -

दही को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही, इसमें विटामिन बी12 और डी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी चीजें शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

शरीर की सूजन को कम करते हैं -

दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह शारीरिक सूजन को कम करने में मददगार होता है। गर्मी में दही का शरबत पीने से पैर और हाथ में होने वाली सूजन से छुटकारा पाया जाता है। वहीं, अगर किसी को किसी भी तरह का संक्रमण, गठिया, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां है, तो उन्हें दही का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now