कीवी खाने के फायदे

कीवी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
कीवी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

कीवी एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर किसी व्यक्ति को डेंगू या मलेरिया हुआ है, तो इसकी रिकवरी के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चो चलिए जानते हैं कीवी के फायदे।

youtube-cover

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद -

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को बाहरी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है।

डायबिटीज में फायदेमंद -

डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कीवी में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद -

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी कासेवन बहुत फायदेमंद होते हैं। बता दें, कीवी में फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें डिलीवरी के बाद कमजोरी और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

पाचन और कब्ज के लिए फायदेमंद -

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

कीवी फल का सेवन करने से आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। अगर आप ज्यादा समय कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर काम करते हैं, तो ऐसे में उन लोगों के लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है, ऐसे लोगों के आंख की रोशनी कमजोर होने का खतरा कम करने के लिए कीवी बहुत उपयोगी है। कीवी में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now