प्याज खाने के फायदे

प्याज खाने के फायदे (Sportskeeda Hindi)
प्याज खाने के फायदे (Sportskeeda Hindi)

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर प्याज (onions) का उपयोग करते हैं। बता दें, प्याज का सेवन करना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके सेवन से फिट और बीमारियों से दूर रखने में मदद मिलती हैं। प्याज में विटामिन और मिनरल पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं प्याज खाने के फायदे।

youtube-cover

प्याज खाने के फायदे : Benefit Of Onion In Hindi

हड्डी की सेहत के लिए -

प्याज (onions) हड्डियों के द्रव्यमान को भी बढ़ा सकता है और हड्डियों को खराब होने से रक्षा करता है। इसलिए कहा जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों को खाने में प्याज का सेवन जरूर खाना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद -

प्याज (onions) में फ्लेवोनोइड्स और थायोसल्फिनेट्स मौजूद होता है। बता दें, फ्लेवोनोइड्स शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और थायोसल्फिनेट्स रक्त की स्थिरता को ठीक रखने में मदद करते है। इसी वजह से लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर का खतरा कम होता है -

आज के समय पर लोगों में कैंसर की बीमारी होने पर समय पर पता नहीं चलता। कैंसर अनियंत्रित कोशिका वृद्धि की वजह से होता है। दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाली मौतों में कैंसर (Cancer) मुख्य कारण है। ऐसे में प्याज (onions) का सेवन व्यक्ति को स्तन, कोलन, पेट, प्रोस्टेट जैसे कैंसर के जोखिम से बचाने में मदद करता है।

आंखों के लिए -

हर कोई चाहता है कि उसके आंखों (Eyes) की रोशनी हमेशा अच्छी रहे। इसके लिए लोगों को अपने खाने पीने का बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। प्याज (onions) में सेलेनियम विटामिन ई के उत्पादन को बनाये रखने में मदद करता है जो आँखों की समस्याओं को दूर करता है।

सांस की समस्या दूर करने के लिए -

प्याज (onions) से एलर्जी को दूर करने में मदद मिलती है। एलर्जी व्यक्ति को शरीर में सांस की समस्या को बढ़ाते है। प्याज के सेवन से श्वासनली की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे अस्थमा के रोगियों को बहुत फायदा होता है। अस्थमा के रोगी को सांस लेने में मदद मिलती है। फ्लेवोनोइड्स के कारण ऐसा होता है। इसलिए लोगों को रोजाना प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now