तुलसी के बीज के 7 फायदे और 2 नुकसान

तुलसी के बीज के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
तुलसी के बीज के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ तुलसी के बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हां तुलसी के बीज का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी के बीज फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और फोलेट जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन तुलसी के बीज के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी के बीज के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

तुलसी के बीज के 7 फायदे और 2 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Basil Seeds In Hindi

तुलसी के बीज के फायदे

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि तुलसी के बीज में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

3- गर्मी के दिनों में तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर की गर्मी को दूर करने में और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

4- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

5- तुलसी के बीज कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। तुलसी के बीज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

6- तुलसी के बीज हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

7- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

तुलसी के बीज के नुकसान

1- तुलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

2- तुलसी के बीज का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now