बेल का रस पीने के 9 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

बेल का रस पीने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल का रस पीने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में बेल के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बेल के रस का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही बेल औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। बेल के रस का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बेल के रस का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि बेल का रस प्रोटीन, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, डाइटरी फाइबर और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन बेल का रस पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं बेल का रस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

बेल का रस पीने के 9 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Drinking Bael Juice In Hindi

बेल का रस पीने के फायदे

1- गर्मी के दिनों में अगर आप बेल के रस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाता है।

2- गर्मी के दिनों में बेल के रस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3- गर्मी के दिनों में बेल के रस का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही इस ड्रिंक के सेवन से लू से भी बचाव होता है।

4- त्वचा को स्वस्थ (Healthy Skin) बनाए रखने के लिए बेल का रस बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

5- गर्मी के दिनों में अगर आप वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, तो बेल का रस बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

6- गर्मी के दिनों में अगर हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज बेल के रस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है।

7- बेल के रस का सेवन बालों को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेल के रस में मौजूद तत्व बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करते हैं।

8- अगर आप नियमित रूप से बेल के रस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

9- बेल के रस का सेवन करने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

बेल का रस पीने के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को बेल के रस का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- बेल के रस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3- डायबिटीज के मरीजों को बेल के रस के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now