मैंगो शेक पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

मैंगो शेक पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
मैंगो शेक पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के शेक का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो यह पीने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मैंगो शेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मैंगो शेक का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि मैंगो शेक विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन मैंगो शेक पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं मैंगो शेक पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

मैंगो शेक पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Drinking Mango Shake In Hindi

मैंगो शेक पीने के फायदे

1- अगर आप नियमित रूप से मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

2- बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

3- मैंगो शेक फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मैंगो शेक का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

4- अगर आप रोजाना नियमित रूप से मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ाने (Weight Gain) में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

5- मैंगो शेक विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

मैंगो शेक पीने के नुकसान

1- अगर आपको एसिडिटी (Acidity) की समस्या रहती है, तो आपको मैंगो शेक का सेवन करना चाहिए।

2- मैंगो शेक का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को मैंगो शेक का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now