सोंठ के सेवन से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

सोंठ के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोंठ के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

सब्जियों में स्वाद को बढ़ाने वाला सोंठ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सोंठ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बता दें कि अदरक को सूखाकर सोंठ बनाया जाता है। सोंठ दिखने में सफेद और स्वाद में तीखा होता है। लेकिन सोंठ का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, फोलेट एसिड के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन सोंठ का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं सोंठ के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

सोंठ के सेवन से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Dry Ginger In Hindi

सोंठ के फायदे

1- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको सोंठ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

2- सोंठ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सूजन (Swelling) कम करने में मदद मिलती है।

3- अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

4- सोंठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

5- सोंठ में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

6- सोंठ फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

7- सोंठ में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

8- अगर आपको माइग्रेन (Migraine) की शिकायत है, तो आपको सोंठ का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से माइग्रेन में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

सोंठ के नुकसान

1- सोंठ का अधिक मात्रा में सेवन दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

2- सोंठ का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

3- सोंठ का अधिक सेवन करने से मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now