पोषक तत्वों से भरपूर होता है मुनक्का, जानें इससे जुड़े 10 फायदे और 3 नुकसान

पोषक तत्वों से भरपूर होता है मुनक्का, जानें इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पोषक तत्वों से भरपूर होता है मुनक्का, जानें इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का में आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मुनक्का का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा ही मुनक्का के साथ भी है। तो आइए जानते हैं मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

पोषक तत्वों से भरपूर होता है मुनक्का, जानें इससे जुड़े 10 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Munakka In Hindi

मुनक्का खाने के फायदे

1- मुनक्का में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में मुनक्का को शामिल करते हैं, तो इससे मल मुलायम बनता है और कब्ज (Constipation) की समस्या दूर होती है।

2- मुनक्का का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि मुनक्का विटामिन सी, जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

3- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

4- मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए मुनक्का का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का का सेवन करने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

5- मुनक्का उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को कम करने में सहायक होता है। क्योंकि मुनक्का पोटेशियम से भरपूर होता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

6- मुनक्का का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

7- मुनक्का में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है। इसलिए अगर आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी लेवल बना रहता है।

8- मुनक्का का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

9- आंखों के लिए मुनक्का का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है।

10- मुनक्का का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मुनक्का आयरन, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाता है।

मुनक्का खाने के नुकसान

1- मुनक्का का अधिक सेवन करने से दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है।

2- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मुनक्का का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों को मुनक्का का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now