पिस्ता खाने के 9 फायदे और 4 नुकसान

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता हरे रंग का एक सूखा मेवा है, इसका इस्तेमाल मिठाइयों का स्वाद और खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पिस्ता पोषक तत्वों का भी भंडार होता है। जी हां पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिस्ता का सेवन वजन को नियंत्रित करने से लेकर, रक्तचाप को नियंत्रित रखने तक किया जा सकता है। साथ ही पिस्ता के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई और परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि पिस्ता कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। लेकिन पिस्ता का अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं पिस्ता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

पिस्ता खाने के 9 फायदे और 4 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Pistachios In Hindi

पिस्ता खाने के फायदे

1- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए पिस्ता का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

2- पिस्ता में एंटी ओबिसिटी प्रॉपर्टीज होती है, इसलिए अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

3- पिस्ता में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

4- पिस्ता में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

5- पिस्ता में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप पिस्ता का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

6- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।

7- पिस्ता में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) और दांत (Teeth) मजबूत होते हैं।

8- पिस्ता एमिनो एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। पिस्ता का सेवन करने से बाल घने और मजबूत होते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।

9- पिस्ता का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखें स्वस्थ रहती है।

पिस्ता खाने के नुकसान

1- डायबिटीज के मरीज अगर पहले से शुगर लो होने की दवा खा रहा हैं, तो उसे अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- पिस्ता के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है।

3- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है।

4- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now