हरी मटर के 5 उपयोग, 6 फायदे

हरी मटर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरी मटर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां देखने को मिलती है, उन्हीं में से एक हरी मटर है। हरी मटर का उपयोग कई डिशेज को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हरी मटर में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों के मौसम में हरी मटर का सेवन हार्ट और पेट संबंधी बीमारियों में फायदेमंद होता है, साथ ही हरी मटर का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। क्योंकि हरी मटर में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6 और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं हरी मटर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरी मटर के 5 उपयोग, 6 फायदे-Benefits And Uses Of Green Peas In Hindi

हरी मटर के उपयोग

1- हरी मटर का उपयोग सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं।

2- हरी मटर का उपयोग पूरी, पराठे बनाने के लिए कर सकते हैं।

3- सर्दियों के मौसम में हरी मटर का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

4- हरी मटर का उपयोग स्नैक्स के तौर पर फ्राई कर के किया जा सकता है।

5- पुलाव या फिर वेज बिरयानी बनाने में मटर का उपयोग किया जा सकता है।

हरी मटर के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए हरी मटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

2- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हरी मटर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हरी मटर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3- हरी मटर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। क्योंकि हरी मटर मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

4- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने के लिए हरी मटर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हरी मटर में एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अधिक स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5- हरी मटर का सेवन पेट संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। क्योंकि हरी मटर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है।

6- हरी मटर का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि हरी मटर विटामिन से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now