नाभि में गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

नाभि में गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गाय के घी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गाय का घी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गाय के घी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गाय का घी नाभि में लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है। जी हां नाभि में गाय का घी लगाने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को काफी फायदा पहुंचता है। नाभि में गाय का घी लगाने से स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि गाय के घी में विटामिन-ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि नाभि में गाय का घी लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Applying Cow Ghee In The Navel In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

नाभि में गाय का घी लगाना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले 3-4 बूंद गाय के घी की नाभि पर डालते हैं, तो इससे आंखों का सूखापन दूर होता है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है। ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना रात को नाभि में गाय का घी लगाती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको नाभि में गाय का घी लगाना चाहिए। जी हां रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में गाय का घी लगाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में गाय का घी लगाते हैं, तो इससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप नाभि में गाय का घी लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नाभि में गाय का घी लगाना त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके नियमित उपयोग से त्वचा पर निखार भी आता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर नाभि में गाय का घी लगाना फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में गाय का घी लगाते हैं, तो इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now