नाभि में देसी घी लगाने के 7 फायदे

नाभि में देसी घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में देसी घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

देसी घी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि देसी घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। देसी घी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं देसी घी का सेवन ही सिर्फ सेहत को लाभ नहीं पहुंचाता है बल्कि देसी घी नाभि में लगाने से भी (Applying Desi Ghee In The Navel) सेहत को काफी फायदा पहुंचता है। जी हां देसी घी नाभि में लगाने से स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि देसी घी में विटामिन ई, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए, प्रोटीन, विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नाभि में देसी घी लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में देसी घी लगाने के 7 फायदे-Benefits Of Applying Desi Ghee In The Navel In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होना एक आम बात हैं, लेकिन सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप नाभि में 2 बूंद देसी घी डालते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) होने पर नाभि में देसी घी लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि घी की कुछ बुंदें अगर नाभि में डाली जाएं तो इससे जोड़ों के दर्द के साथ-साथ जोड़ों में सूजन की समस्या में भी आराम मिल सकता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं नाभि में देसी घी लगाती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

नाभि में देसी घी लगाना आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर रात को सोने से पहले नाभि में 2 बूंद देसी घी डाला जाए, तो इससे आंखों का सूखापन दूर होता है, साथ ही आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नाभि में देसी घी लगाना स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि देसी घी विटामिन ई से भरपूर होता है। इसलिए नाभि में 2 बूंद देसी घी डालने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर रात को सोने से पहले नाभि में देसी घी डालना फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

होंठों के लिए फायदेमंद

नाभि में देसी घी डालना होंठों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से पहले रोजाना नाभि में घी डालते हैं, तो इससे होंठ फटना बंद हो जाते हैं। साथ ही होंठ मुलायम भी बने रहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now