ब्लड डोनेट करने के 5 फायदे

ब्लड डोनेट करने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
ब्लड डोनेट करने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

एक व्यक्ति जब ब्लड डोनेट (Blood Donation) करता है तो वह न जाने कितने लोगों की जान बचाता है। लेकिन कुछ लोग आज भी लोग रक्त दान करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि इससे शरीर में कमजोरी आ जाएगी। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ब्लड डोनेशन से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियां दूर होती हैं। दिलके लिए रक्तदान करना काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं ब्लड डोनेट करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

ब्लड डोनेट करने के फायदे : Benefits Of Blood Donation In Hindi

दिल को हेल्दी बनाए -

ब्लड डोनेट करने से दिल हेल्दी रहता है। जो लोग रक्त दान करते रहते हैं उन्हें दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। ब्लड में आयरन की मात्रा अधिक होने पर दिल की सेहत पर असर पड़ता है। जबकि रक्त दान करने से आयरन की मात्रा बैलेंस रहती है।

कैंसर का रिस्क कम करें -

जो लोग समय-समय पर ब्लड डोनेट करते रहते हैं उनके शरीर में आयरन बैलेंस रहता है। इससे कई तरह के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। ब्लड डोनेट करने से कैंसर का जोखिम कम होता है।

मोटापा कम करे -

ब्लड डोनेट करने से वजन कम होता है और ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। ब्लड डोनेट करने के बाद रेड ब्लड सेल्स का लेवल कुछ महीने में बराबर हो जाता है। अगर आप साथ में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज कर रहे हैं तो मोटापा तेजी से कम होता है।

रेड सेल्स प्रोडक्शन बढ़ता है -

जो लोग ब्लड डोनेट करते हैं उनके शरीर में खून की कमी पूरी करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ जाती हैं।

ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है -

जो लोग नियमित रूप से रक्त दान करते हैं उनकी सेहत दूसरों के मुकाबले अच्छी रहती है। इससेब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now