चना खाने के फायदे

चना खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
चना खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

चने का सेवन सेहत के लिए बहुतक फायदेमंद माने जाते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फॉरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर व्यक्ति रोजाना चने का सेवन करता है तो इससे कई फायदे मिलते हैं, तो चलिए जानते हैं चने खाने के फायदे।

youtube-cover

चना खाने के फायदे : Benefits Of Chana In Hindi

पाचन में सुधार होता है -

पाचन को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को रोजाना चने खाने चाहिए। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर आंतों और पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही चने के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या यानी गैस, कब्ज या अपच है, तो आप चने खा सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद -

चने का सेवन करने से दिल की सेहत को बहुत फायदा मिलता है। चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व दिल और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चने में मौजूद पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम भी दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

वजन घटाने में मददगार -

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में रोजाना खाली पेट चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना सुबह चने खाएंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससेआपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है -

चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। बता दें, काले चने में फाइबर अधिक होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है।

खून की कमी दूर होती है -

चने में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर कोई व्यक्त रोजाना चने खाता है, तो इससे शरीर में एनीमिया की समस्या दूर की जा सकती है। क्योंकि चने में आयरन अधिक होता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now