चूने का पानी पीने के फायदे

चूने का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
चूने का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

चूने का नाम सुनते ही लोगों को पान की याद आ जाती है, क्योंकि अक्सर पान में इसका उपयोग किया जाता है। बात अगर इसके फायदे की करें तो चूना किसी औषधि से कम नहीं है। आज तक आप चूने को एक सामान्य सी चीज मानते आए होंगे, लेकिन शरीर के लिए इसके फायदे बहुत होते हैं। जानते हैं चूने का पानी कैसे बनाएं और इसके फायदे।

चूने का पानी कैसे बनाएं -

चूने का पानी बनाने के लिए चूने का एक टुकड़ा लें। इसके बाद इसे आप मटकी में पानी भर कर उसमें डाल दें। चूना गलकर नीचे बैठ जाएगा और उसका पानी ऊपर आ जाएगा। यह पानी आपके लिए औषधि का काम करेगा। इस प्रक्रिया होने में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा। चूने के इस पानी में कैल्शियम के साथ -साथ काफी सारे विटामिन भी आप को मिल जाते हैं। और फिर मटकी का पानी तो होता ही अच्छा है। जो इसके पोषक तत्वों को दोगुना कर देता है।

चूने का पानी पीने के फायदे: Chuna Water Benefits In Hindi

कैल्शियम की कमी दूर होती है -

अगर किसी के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसकी वजह से मांसपेशियों और हड्डियों दर्द हो जाता है। इसके साथ ही इससे रक्त के बहुत सारे रोग भी हो सकते हैं। लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए चूना बहुत लाभकारी है।

पेट के कीड़ों से दे राहत -

जो लोग पेट के कीड़ों से परेशान है या जिन बच्चों के पेट में कीड़े हैं। वह अपनी डाइट में चूने के पानी को जोड़ सकते हैं। चूने के पानी में अम्लीय असर पाया जाता है जो पेट के कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में ये व्यक्ति चूने के पानी को नारियल पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

मसूड़ों के लिए लाभकारी -

अगर किसी को दांतों या मसूड़ो में दिक्कत हो, दाँत दर्द या फिर मसूड़ों में सूजन हो तो आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप इसे दाल में चावल के दाने जितना डालकर भी खा सकते है या फिर इसके पानी से दांत की मसाज भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now