आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के 5 फायदे

आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Amla, Beetroot And Carrot Juice In Hindi

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए अगर आप आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now