आंवला की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

आंवला की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। आंवला का सेवन लोग कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे आंवला का चूर्ण, आंवला का मुरब्बा, आंवला का जूस, आंवला की चटनी आदि, लेकिन क्या आपने कभी आंवला की चाय (Amla Tea) का सेवन किया है। जी हां आंवला की चाय पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। आंवला की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आंवला की चाय विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्‍वों का खजाना है। साथ ही आंवला की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आंवला की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आंवला की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Amla Tea In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको आंवला की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला की चाय विटामिन सी से भरपूर होती है, जो आपको सर्दियों के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए आंवला की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आंवला की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए आंवला की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

आंवला की चाय का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला की चाय फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आंवला की चाय का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला की चाय का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, साथ ही आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आंवला की चाय का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला की चाय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now