सेब और खजूर की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ

सेब और खजूर की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब और खजूर की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं खजूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब और खजूर का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सेब और खजूर की स्मूदी का सेवन किया है। सेब और खजूर की स्मूदी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस स्मूदी का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं सेब और खजूर की स्मूदी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब और खजूर की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Drinking Apple And Dates Smoothie In Hindi

सेब में पोषक तत्व- सेब में फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खजूर में पोषक तत्व- खजूर में फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी6, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन पाया जाता है।

सेब और खजूर के फायदे

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सेब और खजूर की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को एनर्जेटिक रखे

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको सेब और खजूर से बनी स्मूदी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप सेब और खजूर से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस स्मूदी में पाया जाने वाला कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप सेब और खजूर से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप सेब और खजूर से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now