रोज पिएं सेब का सिरका, मिलेंगे कई लाभ

रोज पिएं सेब का सिरका, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं सेब का सिरका, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके का इस्तेमाल घर के कई कामों में किया जाता है, साथ ही इसका उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब का सिरका औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जी हां सेब के सिरका का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सेब का सिरका एसिटिक एसिड, बीटा कैरोटेनॉयड्स, एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और विटामिन सी भी पाया जाता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं रोज सेब का सिरका पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं सेब का सिरका, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Apple Cider Vinegar In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आपका वजन (Weight) बढ़ गया है और आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सेब का सिरका पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सेब का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सेब का सिरका त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now