सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सेब के सिरके में शहद मिलाकर सेवन किया है। सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने से सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब का सिरके में एसिटिक एसिड, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों के साथ-साथ विटामिन बी और विटामिन सी भी पाया जाता है, तो वहीं शहद में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज, कैल्सियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Apple Cider Vinegar Mixed With Honey In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व भूख को कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सेब के सिरका और शहद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

रक्तचाप होता है कंट्रोल

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि सेब का सिरका और शहद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now