सेब के छिलके की चाय पीने के 6 फायदे

सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के साथ-साथ सेब के छिलके का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब का छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब के छिलके का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सेब के छिलके की चाय का सेवन किया है। सेब के छिलके की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सेब के छिलके की चाय का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सेब के छिलके मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब के छिलके की चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Apple Peel Tea In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको सेब के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व वजन को कम करने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब के छिलके में विटामिन्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सेब के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now