सर्दियों में सेब के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे

सर्दियों में सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के चाय का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सर्दियों के दिनों में सेब के छिलके की चाय का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सेब के छिलके मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में सेब के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Apple Peel Tea In Winter In Hindi

वजन को कम करे

वजन को कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के छिलके में पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों के दिनों में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, ऐसे में अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

सर्दियों के दिनों में अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

सर्दियों के दिनों में पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दियों के दिनों में अगर आप सेब के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now