रोज सुबह सेब की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 लाभ

रोज सुबह सेब की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह सेब की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। सेब का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सेब की चाय का सेवन किया है। रोज सुबह सेब की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सेब की चाय फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह सेब की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह सेब की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 लाभ-Benefits Of Drinking Apple Tea Every Morning In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब की चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब की चाय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रोज सुबह सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now