सर्दियों में सेब की चाय पीने के 5 फायदे

सर्दियों में सेब की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में सेब की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में लोग कई तरह की चाय का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सेब की चाय (Apple Tea) का सेवन किया है। सर्दियों के मौसम में सेब की चाय का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में सेब की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में सेब की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में सेब की चाय पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Apple Tea In Winter In Hindi

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में सेब की चाय का सेवन करने से वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि सेब की चाय फाइबर की भरपूर होती है, साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में सेब की चाय का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर सेब की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब की चाय फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा देखी जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप सेब की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now