खाली पेट पिएं अर्जुन की छाल का काढ़ा, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिए अर्जुन की छाल का काढ़ा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिए अर्जुन की छाल का काढ़ा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अर्जुन की छाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अर्जुन की छाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन किया है। खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अर्जुन की छाल एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में सहायक होता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं अर्जुन की छाल का काढ़ा, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Arjun Bark Kadha On An Empty Stomach In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) या खांसी (Cough) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

गले के खराश में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से गले में खराश की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण खराश की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कैंसररोधी गुण कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको खाली पेट अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now