सर्दियों में पिएं बथुआ का जूस, मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

सर्दियों में पिएं बथुआ का जूस, मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में पिएं बथुआ का जूस, मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। उन्हीं में से एक बथुआ है, बथुआ का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बथुआ पोषक तत्वों का भंडार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सर्दियों के मौसम में बथुआ के जूस (Bathua Juice) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां सर्दियों के मौसम में बथुआ के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बथुआ का जूस विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में बथुआ का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में पिएं बथुआ का जूस, मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Bathua Juice In Winter In Hindi

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर बथुआ के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बथुआ का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं, साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

पेट में कीड़े की समस्या होती है दूर

पेट में कीड़े (Stomach Worms) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अगर आप बथुआ के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि बथुआ में मौजूद गुण पेट में कीड़े से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को निकालने के लिए बथुआ के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है और खून भी साफ होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

बथुआ के जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि बथुआ का जूस फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

बथुआ के जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि बथुआ का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही बथुआ के जूस का सेवन करने से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

आजकल कई लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सीमित मात्रा में बथुआ के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बथुआ के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बथुआ के जूस का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now