गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं भिंडी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं भिंडी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं भिंडी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भिंडी की सब्जी का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर सेवन किया है। गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भिंडी में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल के साथ ही एंटीडायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं भिंडी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Bhindi Powder Mixed In Lukewarm Water In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीना ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में भिंडी पाउडर मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भिंडी पाउडर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now