सर्दियों के मौसम में पिएं लौकी का जूस, मिलते हैं कई फायदे

सर्दियों के मौसम में पिएं लौकी का जूस, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों के मौसम में पिएं लौकी का जूस, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक सब्जी लौकी है। लौकी की सब्जी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप लौकी के जूस (Bottle Gourd Juice) का सेवन का करते हैं, तो यह सेहत को दो गुना लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में लौकी के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में लौकी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों के मौसम में पिएं लौकी का जूस, मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Bottle Gourd Juice In Winter In Hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या अधिक देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप सर्दियों में लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लौकी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन संबंधी समस्या देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा संबंधी समस्या दूर होती है, साथ ही इसके सेवन स्किन पर ग्लो भी आता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

लौकी के जूस का सेवन पाचन से जुड़ी समस्या होने पर भी फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लौकी का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर लौकी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now