लौकी का सूप पीने के 6 अद्भुत फायदे

लौकी का सूप पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी का सूप पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी की सब्जी या लौकी के रायता का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी लौकी के सूप का सेवन किया है। लौकी का सूप पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। लौकी के सूप का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इस सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। क्योंकि लौकी में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं लौकी का सूप पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लौकी का सूप पीने के 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Bottle Gourd Soup In Hindi

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको लौकी के सूप का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर लौकी के सूप का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी कंट्रोल होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

तनाव कम करने में मददगार

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप लौकी के सूप का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस सूप का सेवन करने से तनाव कम होता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

लौकी के सूप का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी के सूप में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

लौकी का सूप आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लौकी के सूप का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

लौकी का सूप स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का सूप विटामिंस से भरपूर होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। जिससे स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now