छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने के 7 फायदे

छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छाछ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छाछ में करी पत्ता मिलाकर सेवन किया है। छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, तो वहीं छाछ विटामिन बी12, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, कैलोरी, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Curry Leaves In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको छाछ में करी पत्ता मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीना फायदेमदं होता है। क्योंकि इसके सेवन विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now