रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीने के 5 फायदे

रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

धनिया पाउडर का एक ऐसा मसाला है, जो व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि धनिया पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो धनिया पाउडर का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन किया है। जी हां रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि धनिया पाउडर पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड, फाइबर मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Coriander Powder Mixed With Lukewarm Water At Night In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रात को गुनगुने में धनिया पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now