रोज सुबह पिएं साबुत धनिया की चाय, मिलेंगे कई फायदे

रोज सुबह पिएं साबुत धनिया की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं साबुत धनिया की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चाय पीने के शौकीन कई लोग होते हैं, कई लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय के साथ होती है, लेकिन खाली पेट दूध की चाय का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह साबुत धनिया की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि साबुत धनिया औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साबुत धनिया की चाय का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि साबुत धनिया में पोटैश‍ियम, कैल्‍श्यिम, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, मैग्न‍िशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं रोज सुबह में साबुत धनिया की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं साबुत धनिया की चाय, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Coriander Tea Daily In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह धनिया की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

साबुत धनिया की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इस चाय का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर रोज सुबह साबुत धनिया की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए साबुत धनिया की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर डायबिटीज के रोगी रोजाना सुबह साबुत धनिया की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रोज सुबह धनिया की चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर धनिया की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now