करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ते का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। करी पत्ते के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी2, कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं करी पत्ते का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Curry Leaves Juice In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको करी पत्ते के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि करी पत्ते में मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

करी पत्ते का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

करी पत्ते के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी गैस, अपच जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ता विटामिन ए और विटामिन सी जैसे त्तवों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ते के जूस का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार भी होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now