गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, दूर होंगी कई बीमारियां

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुनगुने पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन गुनगुने पानी में अगर आप शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। जी हां गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि शहद विटामिन बी6, विटामीन सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, फॉसफोरस के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Honey Mixed With Lukewarm Water In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से नींद अच्छी और गहरी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now