किन्नू का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

किन्नू का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
किन्नू का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किन्नू (Kinnow Juice) एक ऐसा फल है, जो दिखने में और स्‍वाद में संतरे जैसे होता है। साथ ही किन्नू का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि किन्नू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप किन्नू के जूस का सेवन करते हैं, तो यह भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। जी हां किन्नू के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि किन्नू के जूस में व‍िटाम‍िन सी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही किन्नू के जूस में पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम, कॉपर, सोड‍ियम की भी अच्‍छी मात्रा होती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं किन्नू का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

किन्नू का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Kinnow Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

किन्नू के जूस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इस जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको किन्नू के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किन्नू के जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

किन्नू के जूस का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि किन्नू का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

किन्नू के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि किन्नू का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

किन्नू के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किन्नू का जूस विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप किन्नू के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now