नींबू पानी में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे

नींबू पानी में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नींबू पानी में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नींबू पानी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन किया है। नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू पानी में गुड़ मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नींबू पानी में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Lemon Water Mixed With Jaggery In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, तो वहीं गुड़ भी आयरन, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

नींबू और गुड़ दोनों में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। नींबू पानी में गुड़ मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करना स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है।

पेट के लिए फायदेमंद

नींबू पानी में गुड़ मिलाकर पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now