गर्मी में पिएं आम की लस्सी, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में पिएं आम की लस्सी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में पिएं आम की लस्सी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम की लस्सी का सेवन किया है। आम की लस्सी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। गर्मी के दिनों में आम की लस्सी का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम की लस्सी में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन सी, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो आइए जानते हैं गर्मी में आम की लस्सी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में पिएं आम की लस्सी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Mango Lassi In Summer In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

गर्मी के दिनों में अगर आप आम की लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आम की लस्सी कैल्शियम से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप आम की लस्सी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

गर्मी के दिनों में अगर आप नियमित रूप से आम की लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

गर्मी के दिनों में आम की लस्सी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। साथ ही दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो कि पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

शरीर को रखे ठंडा

गर्मी के दिनों में अगर आप अपनी डाइट में आम की लस्सी को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now