आम के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे

आम के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हां अगर आप आम के छिलकों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्योंकि आम के छिलके औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आम के छिलके से बनी चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम के छिलके में कॉपर, फोलेट और विटामिन, बी6, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आम के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आम के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Mango Peel Tea In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आम के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम के छिलके की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के छिलके में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

आम के छिलके में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप आम के छिलके से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से आम के छिलके से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आम के छिलके से बनी चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now