सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे ये 6 फायदे

सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि दूध और घी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो दूध में घी मिलाकर किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Milk Mixed With Ghee Before Sleeping In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

घी में पोषक तत्व- घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दूध और घी के फायदे

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इसका सेवन करने से तनाव (Stress) कम होता है, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रात को दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इसके सेवन से सुबह में पेट साफ होता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now